पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर पारडीह से बालिगुमा तक नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में चले अभियान में 45 वाहन संचालकों पर कार्रवाई करते हुए 2.5 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।
अभियान में रोड सेफ्टी टीम और पुलिस बल भी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि हाईवे पर अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

