Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: केन्द्रीय बजट कों लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया! जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह जी उपस्थित हुए!
    पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार आई है तब से भारत में विकास का गंगा बह रहा है! 2026-27 का बजट ऐतिहासिक बजट है यह नरेंद्र मोदी जी का दूरगामी सोच का बजट है जिसमें 2047 तक भारत को विकसित बनाना है!इस उपयोगी बजट में हर वर्ग जैसे गांव के जवान, किसान,मजदूर,विधार्थी, महिला,बुजुर्गो सभी का ध्यान रखा गया है! भारत को विकसित बनाने के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में ध्यान रखा गया है! इस बजट में कृषि के लिए बहुत ही अच्छे प्रावधान आए हैं!प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जिसके माध्यम से गांव में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए गांव में पाइपलाइन द्वारा पानी पहुंचाना,बड़े-बड़े बांधों का निर्माण करवाना,चैक डेम का निर्माण होना शामिल है! जब गांव में किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध रहेगी तब किसान मोटे अनाज उगाने में ज्यादा सक्षम होंगे! मोटे अनाज का भंडारण फल सब्जी का भंडारण हो सके इसके लिए शीत गृह का भी बजट में प्रावधान है! इस तरह हमारे देश में पहले मजदूरों के लिए मनरेगा योजना चलाया जा रहा था जिसमें भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था उसमे मजदूर को सिर्फ 100 दिन का काम मिलता था मगर भारत सरकार ने इस मनरेगा का नाम बदलकर VB RAM G योजना लाया है जिसमें 100 दिन से बढाकर 125 दिन का रोजगार कर दिया है और जब उनकों रोजगार नहीं मिलेगा तो रोजगार भत्ता सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा जिससे अफसर की लूट पूरी तरह से बंद हो जाएगी! स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी इस बजट में खास ध्यान रखा गया है कैंसर, मधुमेह सहित अनेक भयाभय बीमारी जैसे दवाइयों की कीमतों में भारी कमी की गई है! झारखंड के संताल परगना में भी तीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण इस बजट में शामिल है!देश के रक्षा के क्षेत्र में इस बजट में सबसे अधिक ध्यान दिया गया है इस बजट में आत्मनिर्भर भारत के निमित्त स्वदेशी हथियारों का निर्माण कराया जाएगा! मध्यम वर्गीय का ध्यान रखते हुए रोज के दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली चीजे को सस्ता करने में इस बजट में ध्यान रखा गया है!मोबाइल,दोपहिया,चार पहिया के दामों में भारी कटौती की गई है वही शराब और तंबाकू जैसे चीजों पर अधिक टैक्स लगाया जाएगा जिससे समाज में भी अच्छी सुधार आएगा! शिक्षार्थियों के रोजगार के लिए कौशल विकास केंद्र जैसे संस्थानों को बढ़ावा के लिए इस बजट में रखा गया है जिससे युवा रोजगार कर सके! देश के अंदर राज्य के अंदर दीनदयाल कौशल विकास केंद्र के माध्यम से आईआईटी कॉलेज खोले गए हैं जिसमें युवा टेक्नीशियन बनकर अपने कौशल दिखा पाएंगे अपने हुनर को दिखा पाएंगे! सोलर के क्षेत्र में एक क्रांति आएगी जिस गांव-गांव तक रोशनी आसानी से पहुंच पाएगी! एनएच सड़कों के लिए भी इस बजट में बहुत अच्छे प्रावधान है रेलवे के क्षेत्र में वंदे भारत जैसे ट्रेनों का परिचालन ऐतिहासिक है!!
    मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री मितेश शाह,ज़िला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल,ज़िला मंत्री मोहन शर्मा,ज़िला मिडिया प्रभारी आभा आर्या,नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत,भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह उपस्थित रहें!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
    Next Article मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.