निकाय चुनाव में विलंब के विरोध में मिहिजाम में भाजपा का महाधरना
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने में हो रही देरी के विरोध में तथा चुनाव की तिथियां तुरंत घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और ईवीएम से मतदान कराने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में मिहिजाम के स्टेशन चौक पर एकदिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। महाधरना में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटूल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल है और भ्रष्टाचार चरम पर है। चुनाव नहीं होने से नगर निकायों में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने सरकार पर अपराध बढ़ने और चुनाव से डरने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव होने पर ही पारदर्शिता और विकास संभव है। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महाधरना में शामिल हुए।

