केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल बोलानी युनिट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कंबल एवं बिस्कुट पैकेट वितरण किया गया।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़बिल (ओडिशा)बोलानी थाना क्षेत्र के बक्कल हट्टिंग ग्रामीण क्षेत्रो में केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल बोलानी युनिट द्वारा मंगलवार को दर्जनों जरूरतमंदो ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण की गई तथा बच्चों को बिस्कुट ,केक आदि दी गई। उक्त कार्यक्रम सीआईएसएफ बोलानी युनिट की संरक्षिका के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शीत ऋतु मे पड़ रही कड़ाके की ठंढ़ से जरूरतमंद गरीब तबके व्यक्तियो को राहत प्रदान करना था।इस कार्यक्रम मे दीपक राय-डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ बोलानी युनिट,श्रीमती रंजना-अध्यक्षा संरक्षिता सीआईएसएफ बोलानी युनिट ,सहित संरक्षिता की अन्य सदस्या ग्रामीण क्षेत्रों मे उपस्थित होकर जरूरतमंदो को कंबल आदि देने का कार्य किया।लाभान्वित ग्रामीणों ने सीआईएसएफ बोलानी युनिट को तहेदिल धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री दीपक राय, डिप्टी कमांडेंट के मार्गदर्शन में तथा श्रीमती रंजना, प्रेसिडेंट संरक्षिका सीआईएसएफ यूनिट बीओएम, बोलानी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संरक्षिका की सदस्यों एवं सीआईएसएफ यूनिट की महिला बल सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए कंबल एवं स्नैक्स का वितरण किया।
स्थानीय ग्रामीणों ने सीआईएसएफ द्वारा किए गए इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

