Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समर्पित शिक्षकों की मेहनत से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोहली टोला बड़ा घोलजोड़ में अच्छी-खासी छात्रों की उपस्थिति
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समर्पित शिक्षकों की मेहनत से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोहली टोला बड़ा घोलजोड़ में अच्छी-खासी छात्रों की उपस्थिति

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समर्पित शिक्षकों की मेहनत से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोहली टोला बड़ा घोलजोड़ में अच्छी-खासी छात्रों की उपस्थिति

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: नाला प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोहली टोला बड़ा घोलजोड़ आज शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आया है। विद्यालय में बच्चों की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिल रही है। यह बदलाव विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भीम सेन मंडल तथा उनके सहयोगी शिक्षक के निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम है।

    प्रधानाध्यापक श्री मंडल ने शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखकर उसे बच्चों और अभिभावकों से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने नियमित रूप से अभिभावकों से संवाद स्थापित किया और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में स्वच्छता, अनुशासन और सकारात्मक माहौल पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे बच्चे स्वयं विद्यालय आने के लिए उत्साहित होने लगे।

    सहयोगी शिक्षक भी पूरी निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य में लगे हुए हैं। रोचक पढ़ाई, खेल-कूद, समय पर मध्याह्न भोजन तथा बच्चों की व्यक्तिगत समस्याओं पर ध्यान देने से छात्रों का विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ा है। इसका सीधा असर बच्चों की उपस्थिति और सीखने की गुणवत्ता पर पड़ा है।

    उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मोहली टोला बड़ा घोलजोड़ की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि जब शिक्षक ईमानदारी, लगन और टीमवर्क के साथ काम करते हैं, तो सीमित संसाधनों के बावजूद भी शिक्षा में उल्लेखनीय सुधार संभव है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल संतोष गंगवार के सुपुत्र अपूर्व गंगवार के विवाह आशीर्वाद समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो सम्मिलित होकर नवदंपती को हार्दिक शुभकामनाएँ दी
    Next Article एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति होंगी शामिल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.