Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शिविरों में बढ़ी लोगों की भागीदारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शिविरों में बढ़ी लोगों की भागीदारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शिविरों में बढ़ी लोगों की भागीदारी

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 को प्राथमिकता देते हुए जिले में 21 से 28 नवंबर तक “सेवा का अधिकार सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर को जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

    उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निर्देश पर जामताड़ा सदर के सिउलीबारी, चालना, रानीडीह पंचायत भवन, फतेहपुर प्रखंड के चापुड़िया व बिंदापाथर, नाला प्रखंड के नाला, दलाबड़, कुलडंगाल, कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर, कुंडहित, नगरी, करमाटांड़ के तरकोजोरी व कुरुवा तथा नारायणपुर प्रखंड के शहरपुर, टोपाटांड़ और डाभाकेंद्र पंचायत भवन में शिविर आयोजित हुए। यहाँ झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम में सूचीबद्ध सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए गए और कई मामलों का समाधान वहीं पर कर दिया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि सप्ताह भर जिले के सभी पंचायतों और नगर निकायों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाएगा। आवेदन की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी की जा रही है। वरीय अधिकारियों द्वारा सभी शिविरों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा में निकली भव्य यूनिटी यात्रा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
    Next Article सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं संपूर्ण सफलता के उद्देश्य से स्कीमवार जिला स्तर से नोडल अधिकारी के रूप में नामित एवं प्रतिनियुक्त किए गए वरीय अधिकारी

    Related Posts

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    June 23, 2026

    विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    June 23, 2026

    डकैती कांड के फरार चल रहे आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    डकैती कांड के फरार चल रहे आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पार्षद धनंजय गुप्ता ने बागानपाड़ा में किया ट्रांसफार्मर उद्घाटन

    बड़बिल मुख्य मार्ग पर यात्री शेड के लिए खुदे गड्ढे दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.