कोयला खदान में मनाया गया खनन सुरक्षा सप्ताह
राष्ट्र संवाद सं
पश्चिम बंगाल: बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र के गंगारामचक एंड गंगारामचक कोल माइंस (WBPDCL) अंतर्गत गोक्यूवेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 17 नवंबर से खनन सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर को खयराशोल ब्लॉक के लोकपुर थाना अंतर्गत गंगारामचक कोयला खदान क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षा दिवस आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में खदान में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खदान क्षेत्र में कार्य करते समय हेलमेट, सुरक्षा जूते, कमर बेल्ट, हैंड ग्लव्स, गॉगल्स, ईयरप्लग, नोज कवर आदि का उपयोग अनिवार्य है। साथ ही नशे की अवस्था में या अस्वस्थ होने पर खदान में काम न करने की सलाह दी गई।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कोल माइंस प्रबंधन की ओर से स्थानीय खाली स्थानों पर 125 पौधे लगाए गए। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम गंगारामचक एवं गंगारामचक भादुलिया कोल माइंस के 125वें सुरक्षा सप्ताह के प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में डीजीएमएस (माइनिंग) संजय कुमार जिम्मिडी, डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी (माइनिंग) केशव सिंह मीणा, जीएम (माइनिंग) समरश कुमार, एजेंट (WBPDCL) देवाशीष भद्र, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विधान चंद्र खान, स्वरूप बनर्जी और शांतनु चट्टोपाध्याय शामिल थे।

