Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व शौचालय दिवस पर कुंडहित में जागरूकता कार्यशाला, शत-प्रतिशत शौचालय उपयोग पर जोर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विश्व शौचालय दिवस पर कुंडहित में जागरूकता कार्यशाला, शत-प्रतिशत शौचालय उपयोग पर जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 20, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विश्व शौचालय दिवस पर कुंडहित में जागरूकता कार्यशाला, शत-प्रतिशत शौचालय उपयोग पर जोर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर हमारा शौचालय–हमारा सम्मान थीम पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जमाले राजा ने की। उन्होंने सभी उपस्थित मुखिया एवं जल सहिया को निर्देश दिया कि अपने-अपने गांवों में शत-प्रतिशत शौचालय उपयोग और उसके रखरखाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता रैली और साफ-सफाई अभियान चलाने को भी कहा गया।

    ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर मो. रफीक हुसैन ने जल सहिया से कहा कि जिन लाभुकों के घर शौचालय नहीं बने हैं, उनके आधार एवं खाते की प्रति एक सप्ताह के भीतर प्रखंड SBM-G कार्यालय में जमा करें, ताकि कोई भी परिवार योजना से वंचित न हो। उन्होंने 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक हमारा शौचालय–हमारा भविष्य थीम पर शौचालय सेल्फी और स्वच्छता अभियान की फोटो/वीडियो भेजने का भी सुझाव दिया।

    कार्यक्रम में कई जल सहियाओं ने शौचालय उपयोग के महत्व पर विचार साझा किए। मौके पर शपथ ग्रहण, लाभुकों के घर जाकर जागरूकता, तथा सिंह वाहिनी उच्च विद्यालय +2 में सामुदायिक स्वच्छता परिसर में छात्रों के साथ प्रेरक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदिरा गांधी की जयंती पर कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
    Next Article कम मैपिंग वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को मैपिंग बढ़ाने का निर्देश

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.