कम मैपिंग वाले बीएलओ सुपरवाइजरों को मैपिंग बढ़ाने का निर्देश
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने अपने कार्यालय में बैठक कर मतदाता सूची सुधार कार्य की समीक्षा के दौरान कम मैपिंग करने वाले BLO सुपरवाइजरों की पहचान की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि SIR को ध्यान में रखते हुए तुरंत मैपिंग प्रतिशत बढ़ाया जाए। बताया गया कि जितनी ज्यादा मैपिंग होगी, उतने ही कम नोटिस मतदाताओं को भेजने पड़ेंगे, जिससे प्रक्रिया सुगम होगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि प्रगति कमजोर रहने पर संबंधित कर्मियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। निर्देश का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाना है।

