Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदिरा गांधी की जयंती पर कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    इंदिरा गांधी की जयंती पर कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदिरा गांधी की जयंती पर कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    प्रतिनिधि कुंडहित

    बुधवार को कुंडहित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई.कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने भाग लिया. सबसे पहले इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके योगदानों को याद किया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अधक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्गीय इंदिरा गांधी का स्थान बेहद महत्वपूर्ण रहा है.अपने दृढ़ निर्णय, सशक्त नेतृत्व और देशहित में किए गए साहसी कार्यों के कारण उन्हें आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था. वक्ताओं ने बताया कि इंदिरा गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में भी भारत की एकता, अखंडता और प्रगति को सर्वोपरि रखा.उनका कार्यकाल भारतीय राजनीति की दिशा और दशा दोनों को प्रभावित करने वाला रहा.कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से इंदिरा गांधी के सिद्धांतों, विचारों और नीतियों पर चलने का संकल्प लिया.उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा देश की जनता को प्राथमिकता दी और देश को मजबूती देने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए. उनके आदर्श आज भी हर कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं.वहीं उपस्थित नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा. लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्र की प्रगति के लिए उन्होंने जो राह दिखाई थी, उस पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मौके पर कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभय सिंह, संदीप पौईतोंडी, मो. सरफुद्दीन, फखरुद्दीन खान, सुमन घोष, आशीष घोष,नियमुजखान नबीहसैन खान शिवदास हेंब्रम समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
    फोटो पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंगनबाडी केन्द्रों के प्राथमिक विद्यालयों के साथ को-लोकेशन (Co-Location) से संबंधित विषय पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक संपन्न
    Next Article विश्व शौचालय दिवस पर कुंडहित में जागरूकता कार्यशाला, शत-प्रतिशत शौचालय उपयोग पर जोर

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.