Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट:अनुमंडल पदाधिकारी ने गंगा नदी के दर्जनों खतरनाक घाटों का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट:अनुमंडल पदाधिकारी ने गंगा नदी के दर्जनों खतरनाक घाटों का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट:अनुमंडल पदाधिकारी ने गंगा नदी के दर्जनों खतरनाक घाटों का किया निरीक्षण , आस्था का महापर्व सुरक्षित तरीके से मनाने का किया अपील।
    गौशाला, प्रखंड मुख्यालय सहित कई स्थलों पर अस्थाई छठ घाट का किया गया निर्माण।
    तेघड़ा/ बेगूसराय
    लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर है। खरना समापन के बाद छठ व्रती सोमवार को आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में हें वही गंगा के सभी 15 छठ घाट खतरनाक घाट के रूप में बना हुआ है। दल-दली और की गहराइयों से अनहोनी की स्थिति बनी हुई है इससे पूर्व भी कई घाटों में डूबने से लोगों की जान गई है।
    छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अलर्ट मोड में तैयारी कर रही है। रविवार को
    अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार द्वारा दर्जनों घाटों के निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के उपरांत उन्होंने बताया कि। सभी घाटों की स्थिति खतरनाक रूप में है। सभी घाटों पर खतरनाक घाट की चेतावनी बैनर, एवं रस्सी से ब्रैकेटिंग एवं आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था की गई है ताकि कोई अनहोनी ना हो सके।
    *सुरक्षित पर्व मनाने को लेकर कई अस्थाई तालाब बनाए गए हैं*

    एसडीएम ने बताया कि प्रशासन के द्वारा गौशाला के मैदान में दो अस्थाई पोखर, गुज्जी गाछी टोला वार्ड संख्या 18 में 100 फीट का पोखर, पवन टावर के बगल में एवं प्रखंड मुख्यालय के मैदान में अस्थाई तालाब बनाए गए हैं
    *खतरनाक और प्रतिबंधित घाट*
    रात गांव के सरकारी घाट, बिसौवा पुल घाट, ठाकुरबारी घाट, मिश्रा घाट, सरकारी घाट,आधारपुर के चिमनी घाट, अजगर बर घाट , अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट, बजलपुरा महादेव घाट, बजलपुरा घाट, सूर्य नारायण बोल्डर घाट, मघुरापुर बिचला घाट, बरौनी एक एवं बरौनी दो घाट एवं मघुरापुर पूर्वी घाट खतरनाक स्थिति में है। एसडीएम राकेश कुमार कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित घाटों पर व्रतियों को अर्ध्यदान करने की सख्त मनाही होगी। सुरक्षित पूजन के लिए माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जो भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे। एसडीएम ने बताया कि सभी छठ घाटों की बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से जारी है। घाटों पर गोताखोरों की टीम तैनात रहेगी, जबकि एडीआरएम की टीम भी उपलब्ध रहेगी ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जोखिम भरे इन घाटों पर न जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा नवनिर्मित घाट एवं अपने परिवारों के साथ अपने-अपने घरों पर ही अस्थाई पोखर निर्माण कर आस्था के इस महापर्व को मनाने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमर्पण शुचिता का उत्कर्ष है छठ
    Next Article यूरोप के विधिज्ञ प्रतिनिधियों ने राजेश शुक्ल से उनके आवास पर भेट की

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.