सांसद खेल महोत्सव के तहत जामताड़ा में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव के तहत आज जामताड़ा जिले के डीएनए अकादमी में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर के कई प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएनए अकादमी के संरक्षक प्रदीप कुमार भैया ने किया।
चेस एसोसिएशन के जिला सचिव सुमित शरण ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया और खेलो इंडिया अभियान के तहत देशभर में युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का मंच दिया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण से लेकर लोकसभा स्तर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
दुमका लोकसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा के मार्गदर्शन में यह आयोजन कराया जा रहा है। जामताड़ा के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से डीएनए अकादमी में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार भैया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीएनए अकादमी सदैव विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के विकास हेतु कार्यरत रही है। कार्यक्रम में मृदुल कुमार सिंह, विशाल कुमार मिंज, विक्रम कुमार, कुमार सौरभ, भास्कर चांद, दीपक दुबे, राहुल सिंह, रौनक राज और सोमनाथ की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

