महेशमुंडा में सम्पन्न तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट, मुख्य अतिथि बने झामुमो नेता कुणाल कंचन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के महेशमुंडा में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबले में झामुमो के युवा नेता कुणाल कंचन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है। विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते नजर आए। कुणाल कंचन ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देते हैं।

