Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जिला कार्यालय बुधुडीह में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सेवा पखवाड़ा के निमित्त जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुआ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भाजपा जिला कार्यालय बुधुडीह में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सेवा पखवाड़ा के निमित्त जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जिला कार्यालय बुधुडीह में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सेवा पखवाड़ा के निमित्त जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कार्यशाला में विषय प्रवेश करते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 अक्टूबर से सेवा पखवाड़ा का प्रारंभ होगा और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर समापन होना है। इस निमित्त अलग – अलग तिथियों को भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी , भाजपा प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा व सेवा पखवाड़ा प्रदेश अभियान टोली के सदस्य संजीब जजवाड़े जी सम्मिलित हुए। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बताया कि जिले में 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    अमर बाउरी ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी प्रदेश मुख्यालय पर लगनी है जिसमें सभी वर्ग के लोगों को प्रदर्शनी देखने के लिए आमंत्रित करना है।उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को जिला के दो विधान सभा में बड़े कस्बा में भी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना है। प्रबुद्ध वर्ग संवाद 19-20 सितंबर को होना है। नमो मैराथन 21 सितंबर को होगा। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए लोकल फ़ॉर भोकल का प्रचार प्रसार किया जाएगा।दिव्यांग विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान 27-28 सितंबर को किया जाएगा।
    प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही पूरे देश मे एकमात्र पार्टी है जो सालों भर कार्यक्रमों, प्रकल्पों के माध्यम से समाज से कनेक्ट रहती है!उन्होंने कहा कि बाकी दल सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय रहते है।
    सेवा पखवाड़ा प्रदेश अभियान टोली के सदस्य संजीब जजवाड़े ने कहा की हमे पूर्ण विश्वास है कि जामताड़ा जिले के सभी कार्यकर्ता मिलकर सभी कार्यक्रमो को सफल बनाएंगे। इस अवसर पर अलग – अलग कार्यक्रमों के लिए अलग – अलग पदाधिकारियो को नियुक्त किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री दिलीप हेम्ब्रम व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मितेश साह ने किया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानन्द झा बाटुल,माधव महतो,संतन मिश्रा,बिनोद मंडल, महेंद्र मंडल,अभय सिंह,सुकुमार सरखेल,रंजीत तिवारी,राम सिंह यादव,रीता शर्मा,मोहन शर्मा, सुजाता सिंह,कुणाल सिंह,आभा आर्या ,कृष्णा महतो ,अविता हांसदा, अर्जुन सोरेन ,प्रकाश रजक , मौलाना रहमानी, गोपाल महतो समेत सभी मंडलो के अध्यक्ष , मोर्चा के जिलाध्यक्ष व अपेक्षीत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह दुर्गा पूजा पंडाल में पुरानी और नई कमेटी के बीच तलवारबाजी, कई लोग घायल
    Next Article 5-6 महीने से वृद्धा पेंशन के लिए परेशान बुजुर्ग माताजी की समस्या का डीसी रवि आनंद ने तुरंत किया निष्पादन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.