Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी विद्यालयों में मिशन मोड में पौधारोपण का कार्य करें; पौधों की नहीं है कोई कमी – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सभी विद्यालयों में मिशन मोड में पौधारोपण का कार्य करें; पौधों की नहीं है कोई कमी – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में “एक पेड़ मां के नाम 2.0″अभियान को लेकर आहूत जिला स्तरीय बैठक संपन्न

    सभी विद्यालयों में मिशन मोड में पौधारोपण का कार्य करें; पौधों की नहीं है कोई कमी – उपायुक्त

    आज दिनांक 08.09.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में “एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0” को लेकर जिला स्तरीय बैठक आहूत किया गया।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0” के क्रियान्वयन की समीक्षा किया उन्होंने सभी विद्यालयों में मिशन मोड में पौधारोपण का कार्य करने का निर्देश दिया कहा कि पौधों की कोई कमी नहीं है। वहीं उन्होंने कार्यक्रम की गतिविधियों को व्हाट्सएप के जरिए साझा करने साथ ही विभागीय पोर्टल पर भी अपलोड करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने अभियान के तहत सभी सरकारी विद्यालयों के अलावा निजी विद्यालयों में भी पौधारोपण का कार्य एवं वन विभाग से कॉर्डिनेशन कर निःशुल्क पौधा प्राप्त करने हेतु कहा। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी कोटि के कुल 1124 विद्यालयों में इको क्लब का गठन की जानकारी ली। उपायुक्त ने शत प्रतिशत विद्यालयों में जल्द से जल्द इको क्लब का गठन कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि “एक पेड़ मां के नाम अभियान 2.0” के तहत विगत 5 जून संचालित इस अभियान में आगामी 30 सितंबर तक जिलेभर में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके तहत सभी कोटि के विद्यालयों में पौधारोपण किया जा रहा है।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत पोटोदिया धर्मशाला दुमका रोड से बाइक रैली निकलते हुए निकलते हुए कोर्ट रोड मे मा खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी के आवास में धरना प्रदर्शन का मांग पत्र सोपा गया
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति, जिला अनुकंपा समिति, चौकीदार अनुकंपा समिति एवं स्थापना एवं सामान्य शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.