जामताड़ा में 8 सितंबर को फेयर प्राइस डीलरों का धरना प्रदर्शन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन, जामताड़ा 8 सितंबर 2025 को एक दिवसीय धरना एवं रैली का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम शिशु भवन कंबाइंड बिल्डिंग में होगा, जिसमें जिले के सभी फेयर प्राइस डीलर और महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याएँ शामिल होंगी।
एसोसिएशन ने घोषणा की है कि इस दिन जिले की सभी जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानें बंद रहेंगी। आंदोलन का उद्देश्य 11 माह से लंबित कमीशन और 22 माह के ग्रीन कार्ड योजना के तहत खाद्यान्न वितरण के भुगतान की मांग करना है।
रैली पाटोदिया धर्मशाला से शुरू होकर मंत्री आवास, कोर्ट रोड होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगी, जहाँ मुख्यमंत्री व खाद्य आपूर्ति मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने सभी डीलरों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

