Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में हाईटेक जिला नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ, पुलिसिंग हुई और भी सशक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में हाईटेक जिला नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ, पुलिसिंग हुई और भी सशक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में हाईटेक जिला नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ, पुलिसिंग हुई और भी सशक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: गांधी चौक (अनुमंडल कार्यालय के समीप) स्थित नव निर्मित भवन में जिला नियंत्रण कक्ष का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधायक सारठ श्री उदय शंकर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक दुमका श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त श्री रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक श्री राज कुमार मेहता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए।

    कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का स्वागत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। इसके बाद नियंत्रण कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसी अवसर पर 20 हाईटेक बाइक पेट्रोलिंग दस्ता, 6 मोबाइल टाइगर फोर्स एवं पिंक पेट्रोलिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

    डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। अब डायल 112 पर कॉल करने पर पुलिस तत्काल सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि पिंक पेट्रोलिंग यूनिट के माध्यम से स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिले में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और गांव तक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की बात कही। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि पुलिस का सहयोग करें और उन्हें अपना संरक्षक मानें।

    विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि जामताड़ा जैसे बॉर्डर जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।

    पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में डीसी और एसपी के बीच बेहतर तालमेल है, जिससे पुलिसिंग में और सुधार होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नव आरंभ की गई सभी सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए।

    उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि नए नियंत्रण कक्ष से सुरक्षा व्यवस्था और भी प्रभावी होगी। अब डायल 112 पर कॉल करने के 3 से 4 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़क किनारे अतिक्रमण न करने की अपील की। इसके अलावा, जिले में 25 हाईमास्ट लाइट लगाने, सीसीटीवी ड्रोन कैमरा लगाने और ट्रैफिक पोस्ट बनाने की योजना की भी जानकारी दी।

    पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने बताया कि नए नियंत्रण कक्ष में डायल 112, यातायात कार्यालय, वायरलेस सिस्टम, हाईटेक मोटर बाइक पेट्रोलिंग और सीसीटीवी सर्विलांस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। 20 बाइक पेट्रोलिंग यूनिट चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रहेंगी और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी।

    इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा गणेश पूजा समिति सनातन परंपरा अनुसार करेंगे  प्रतिमा विसर्जन : विहिप
    Next Article जामताड़ा में 8 सितंबर को फेयर प्राइस डीलरों का धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.