Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, जिला अध्यक्ष चयन को लेकर नेताओं ने रखी अपनी राय
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, जिला अध्यक्ष चयन को लेकर नेताओं ने रखी अपनी राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक, जिला अध्यक्ष चयन को लेकर नेताओं ने रखी अपनी राय

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: परिसदन में शुक्रवार को जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार-विमर्श करना था। इस अवसर पर आईसीसी के पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बोकारो विधायक श्वेता सिंह, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज कुमार झा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और आम जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही, सभी ने नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए। सभी का मानना था कि ऐसे नेतृत्व का चयन किया जाना चाहिए जो संगठन को एकजुट कर सके, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल बनाए और आगामी चुनावों में पार्टी को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाए।

    इस मौके पर आईसीसी पर्यवेक्षक अरुण यादव ने कहा कि संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की राय महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की भावनाओं और सुझावों के आधार पर किया जाएगा। वहीं बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया। इसके अलावा इस बैठक में जामताड़ा जिला के कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष पंकज झा ने भी अपनी राय रखा।

    बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह बैठक जामताड़ा जिले में कांग्रेस संगठन की भावी दिशा तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक, विद्यार्थी व जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित
    Next Article कर व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव से आमजन को राहत, वहीं अपराध बढ़ने से व्यापारी वर्ग दहशत में : काली शर्मा

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.