Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला: झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नाला: झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला: झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के बढ़वा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जामताड़ा जिला अध्यक्ष (युवा) कुणाल कंचन के आवास पर गुरुवार को जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, केंद्रीय समिति सदस्य, दोनों नगर के अध्यक्ष एवं सचिव, सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव तथा जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

    बैठक में बतौर मुख्य अतिथि नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही झामुमो की असली ताकत है और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

    बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और संगठन के विभिन्न स्तरों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही, प्रखंड और नगर कमिटी के कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने के लिए सुझाव भी लिए गए।

    इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष कुणाल कंचन ने कहा कि संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

    यह बैठक झामुमो संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें न केवल कार्यों की समीक्षा हुई, बल्कि आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत करने की नई रणनीति भी तय की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी व तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर जदयू का विरोध, जमशेदपुर में पुतला दहन
    Next Article गणीनाथ सेवा संस्थान में 12 सितंबर को होगा निर्वाचन, अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर मतदान

    Related Posts

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    August 29, 2026

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    August 29, 2026

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सेवा, समरसता और मानवता ही संघ की पहचान : मोहन भागवत

    नेपाल की त्रासदी से भारत को सबक लेने की जरूरत

    ‘शुद्धीकरण’ की राजनीति नहीं, संविधान की कसौटी पर हो कार्रवाई

    जियो का आईपीओ: डिजिटल भारत की दौड़ और सत्ता के केंद्रीकरण का सवाल

    केपीएस गम्हरिया की छात्रा रीतू कुमारी को मिला मिस ग्लैरमस 2026 का खिताब

    चांडिल डैम विस्थापितों की समीक्षा बैठक, आंदोलन तेज करने की रणनीति

    कांग्रेसी नेता ने प्रिया हेल्थ केयर नरसिंग होम के खिलाफ जांच की मांग की

    पीडीएस दुकानदारों का एक सितंबर को जिला मुख्यालय में धरना*

    कनीक और पारदर्शिता से मजबूत होगा सहकारिता क्षेत्र : सत्येंद्र चौधरी*

    डायन बताकर महिला की हत्या की कोशिश, संघर्ष कर बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.