राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर जदयू का विरोध, जमशेदपुर में पुतला दहन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में देशभर में उबाल देखा जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जमशेदपुर महानगर जदयू ने कड़ी नाराजगी जताते हुए राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।

जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर इस तरह की टिप्पणी असंवेदनशील और अपमानजनक है। महानगर जदयू के कोषाध्यक्ष संजील सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देश की जनता और प्रधानमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

पार्टी नेताओं का कहना है कि ऐसी बयानबाजी से न सिर्फ राजनीतिक मर्यादा टूटी है, बल्कि देश की संस्कृति और सम्मान को भी ठेस पहुंची है।

