Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू का दौरा, भाजपा पर लगाया सरकारी विद्यालय बंद करने का आरोप
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू का दौरा, भाजपा पर लगाया सरकारी विद्यालय बंद करने का आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 4, 2025Updated:September 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू का दौरा, भाजपा पर लगाया सरकारी विद्यालय बंद करने का आरोप

    जामताड़ा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने शुक्रवार को जामताड़ा का दौरा किया और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले समय में झारखंड के सरकारी विद्यालयों को बंद करने की साजिश रची जा रही है।

    उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकार है, वहाँ सरकारी विद्यालयों की स्थिति बद से बदतर है। वहीं निजी विद्यालयों में एडमिशन शुल्क और मासिक फीस लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठित होकर जनता के बीच जाएँ और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करें।

    प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जनता के सवालों को मजबूती से उठाना ही पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जागरूकता फैलाने और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।

    बैठक की अध्यक्षता कर रहे राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और लगन के साथ संगठन और जनता की सेवा कर रहे हैं तथा आगे भी उसी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।

    इस अवसर पर प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार स्नेही, संयोजक दिनेश यादव, सत्यपाल यादव, अशोक चौधरी, डॉ. नंद कुमार यादव, शत्रुघ्न पंडित, श्रीमती अर्चना देवी, विजय यादव (नारायणपुर), निरंजन महतो (जामताड़ा), नगर अध्यक्ष राजेश महतो, मिहिजाम नगर अध्यक्ष उमाशंकर यादव सहित विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम जामताड़ा बस स्टैंड स्थित चंद्रदेव लॉज वन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीएसटी परिषद ने डेयरी उत्पादों, कृषि उपकरणों, उर्वरकों पर कर की दरें घटाईं
    Next Article क्या करमाटांड़ के सड़कों पर बने तलाब जैसे गड्ढे मछली पालन के लिए कर रहे है इंतजार या मंत्री इरफान को जल्द ध्यान देने की है आवश्यक्ता?

    Related Posts

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.