स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने अधिकारियों संग उनके आवास पर जाकर किया सम्मानित
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.) ने अधिकारियों संग आज दिनांक 14.08.2025 को जामताड़ा जिला अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या स्वतंत्रता सेनानी के घर पहुंचकर उनके आश्रित को सम्मानित किया एवं आभार प्रकट किया।
उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) आजादी की लड़ाई में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व० गोलक बिहारी सेन की धर्मपत्नी श्रीमति ठंडा वाला सेन को शाॅल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया एवं स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं उपायुक्त ने श्रीमती सेन एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद थे।

