Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भू अर्जन परियोजनाओं के धीमी गति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई, तेजी लाने का दिया निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भू अर्जन परियोजनाओं के धीमी गति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई, तेजी लाने का दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भू अर्जन परियोजनाओं के धीमी गति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई, तेजी लाने का दिया निर्देश

    आज दिनांक 14.08.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में भू अर्जन अन्तर्गत सभी परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा भारी बारी से सभी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए रैयतों के मुआवजा भुगतान, जमीन अधिग्रहण, वाउचर कलेक्शन, भुगतान की अद्यतन स्थिति आदि को विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में एनएच परियोजना के संबंधित प्रतिनिधि के बैठक में नहीं रहने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनको परियोजना में रुचि नहीं है, उन्होंने पत्राचार कर इस आशय की सूचना संबद्ध विभाग को भेजने का निर्देश दिया। उपायुक्त के द्वारा रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक के पथ निर्माण परियोजना से आच्छादित मौजा में भू अर्जन से जुड़े बिंदुओं सहित अन्य परियोजनाओं से जुड़े अद्यतन प्रगति की समीक्षा के क्रम में उन्होंने विभिन्न मौजों से जुड़े रैयतों के मुआवजा भुगतान एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने लगातार कैंप के आयोजन करने एवं लंबित रैयतों के जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त द्वारा करमाटांड़ लहरजोरी पथ, आरओबी निर्माण आदि परियोजनाओं में जमीन अधिग्रहण मुआवजा भुगतान की समीक्षा कर भू अर्जन कार्यालय द्वारा संचिका अग्रसारण के अलावा अन्य बिंदुओं पर लापरवाही एवं शिथिलता बरते जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्थिति में सुधार लाने एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। इसके अलावा परियोजना के तहत जमीन एवं स्ट्रक्चर का वैल्युएशन आदि को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबिश्वर मुर्मू, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, श्री विक्की रविश मुर्मू, साइट इंजीनियर श्री ऋषिकेश नारायण के अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में झारखंड बालू खनन नियमावली 2025 के तहत जिले में अवस्थित कैटेगरी 2 स्ट्रीम्स/रिवर्स के बंदोबस्ती एवं ई नीलामी को लेकर आहूत बैठक संपन्न
    Next Article स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने अधिकारियों संग उनके आवास पर जाकर किया सम्मानित

    Related Posts

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    June 19, 2026

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    June 19, 2026

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईटागढ़ जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

    मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट: ड्रोन निगरानी, सघन जांच और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    गिरिडीह गडरमा और जोभी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.