Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, झारखंड में एक युग का अवसान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, झारखंड में एक युग का अवसान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार, झारखंड में एक युग का अवसान

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगढ़/नेमरा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और झामुमो संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड, रामगढ़) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और रस्मों के तहत अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया और हर आंख नम दिखी।

    अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। रांची के मोरहाबादी आवास से नेमरा पहुंचने तक पूरे रास्ते में लोगों ने “दिशोम गुरु अमर रहें”, “वीर शिबू जिंदाबाद” के नारों के साथ जननायक को अंतिम विदाई दी। नेमरा पहुंचने पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें आम जनता से लेकर राज्य के कई हिस्सों से आए जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठन, और आदिवासी समाज के लोग शामिल थे।

    दिशोम गुरु के निधन से पूरा नेमरा गांव शोक की चादर में डूबा रहा। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। जैसे ही पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा, परिजन और ग्रामीण फफक पड़े। महिलाएं और बुजुर्ग रोते हुए कह रहे थे – “झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया।”

    राज्य सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान के तहत पुलिस बल ने सलामी दी। जननायक शिबू सोरेन के पंचतत्व में विलीन होने के साथ ही झारखंड की राजनीति और जनसंघर्ष की एक बड़ी आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई, जिसे पूरा राज्य “झारखंड की आत्मा” के रूप में याद कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, बताया झारखंड की आत्मा
    Next Article धनबाद की बेटी राजनंदनी के लिए एक भावुक अपील – उसकी ज़िंदगी आपके सहयोग की राह देख रही है

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.