उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जाँच
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 25.07.2025 को अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार के द्वारा विभिन्न परिवादों का स्थलीय जाँच किया गया। इस क्रम अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा शीला नदी पर बने पुराना पुल के धंसने को लेकर पुल का स्थलीय जांच किया, इसके अलावा उन्होंने फतेहपुर में खाद बीज के दुकान का औचक निरीक्षण कर लाइसेंस के अलावा स्टॉक पंजी आदि की जांच की। उन्होंने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बीज आदि की बिक्री नहीं हो इसे सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कुंडहित एवं फतेहपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर जनता दरबार में भूमि विवाद आदि के संबंध में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के अलावा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामले, प्रतिवेदन भेजने में देरी आदि बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर, अंचल अधिकारी कुंडहित एवं अंचल अधिकारी फतेहपुर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

