Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ जनता दरबार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ जनता दरबार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार प्रकोष्ठ में आयोजित हुआ जनता दरबार

    आज दिनांक 25.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय के सभागार प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में करीब 50 लोगों ने अपनी शिकायतें को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त द्वारा सभी समस्याओं को सुनते हुए अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान किया गया। जनता दरबार में रोजगार की मांग, ऋण, सड़क निर्माण, भूतपूर्व सैनिक के द्वारा डीसी आवास से पांडेडीह मोहल्ला जाने वाली सड़क के जर्जर रहने, गार्डवाल की मांग सहित सैनिकों के लिए जिले में कैंटीन की सुविधा सहित कई मांग, राशन कार्ड में जरूरी सुधार, जमीन संबंधित विवाद, मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास, दिव्यांग पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पुलिस से जुड़े मामले, पोस्ट ऑफिस में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं होने के संदर्भ में शिकायत सहित विभिन्न प्रकार शिकायतें प्राप्त हुई। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को बड़े ही इत्मीनान से जनता दरबार में आए सभी लोगों की शिकायतों को बारी बारी से सुनी एवं शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में आई एक दिव्यांग बच्ची का पेंशन नहीं मिलने की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने तुंरत ही डीपीओ यूआईडएआई को उक्त बच्ची का आधार एनरोल कराने साथ ही संबंधित अधिकारी को उसे पेंशन से जोड़ने का निर्देश दिया। वहीं मईया सम्मान योजना से जुड़े पेंशन की समस्याओं को लेकर आए लोगों की समस्याओं को ऑन स्पॉट समाधान कर दिया गया। इसके अलावा अबुआ आवास एवं पीएम आवास में लंबित किस्त भुगतान एवं नए आवास को लेकर कई आवेदन आए जिस पर उपायुक्त के द्वारा त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

    *_उल्लेखनीय है कि_* प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है। *===================*
    *”शादी से दहेज हटाएं, बहु नहीं बेटी घर लाएं।”*
    *===================*
    🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
    *टीम पीआरडी जामताड़ा*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआइडियल इंटरनेशनल स्कूल ,दलादली रांची के छात्रों ने शिक्षकों के साथ झारखंड विधानसभा का किया शैक्षणिक भ्रमण
    Next Article उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जाँच

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.