स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का सिटीजन फीडबैक हेतु प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का सिटीजन फीडबैक हेतु प्रगति समीक्षा का बैठक किया गया। जिसमें प्रत्येक ग्राम की जल सहिया को अपने ग्राम के घर संख्या के आधार पर प्रति घर कम से कम दो ग्रामीणों का मोबाइल के हिसाब से फीडबैक दिलाने का निर्देश दिया गया। ताकि कुंडहित प्रखंड की SSG 2025 का फीडबैक की लक्ष्य को पूरा किया जा सके। अगर कोई जल सहिया इस कार्य को नहीं करेगी,तो उनका नाम जिला को इनेक्टिव में देते हुए अग्रेतर करवाई हेतु संसुचित किया जायेगा।
ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर मोहम्मद रफिक हुसैन के द्वारा यह बताया गया कि यह सर्वे केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत अध्ययन एवं विश्लेषण करने के लिए ग्राम स्तर से ग्रामीणों का सुझाव के रूप में लिया जा रहा है। इसमें मोबाइल के play store से SBMSSG 2025 App को स्टॉल करके, उसे ओपन करने पर भाषा का चयन करना होता है। सर्वे शुरू करने एवं सहमति देने के बाद मोबाइल नंबर डालकर OTP के लिए सेंड करना है। OTP डालने के बाद सबमिट करना है। बाद में डिटेल्स पता डालना है। उसके बाद क्रमबार 13 प्रश्नों का उत्तर लिखा हुआ पर जो सटीक होगा, उसे ग्राम के स्तर को ध्यान में रखते हुए क्लिक करते जाना है एवं आगे बढ़ना है। अंतिम 13 no प्रश्न में स्वच्छता का ओर भी जो कार्य कराना है, तो हां में क्लिक कर उसे टिप्पणी में दर्ज करने का बाद सहजने वाला प्वाइंट में किल्क करने के बाद सिटीजन फीडबैक पूर्ण हो जाता है और नहीं में क्लिक करने से टिप्पणी लिखने की जरूरत नहीं पड़ता है।उसके बाद धन्यवाद लिखा हुआ मिलेगा। इस नियम से किसी दूसरे अपने जान पहचान का मोबाइल नंबर डालकर OTP लेकर सिटीजन फीडबैक दिया जा सकता है। इससे कोई फ्रॉड का शंका नहीं है। यह एप्प विभागीय है।
इस कार्य को करने के लिए विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड स्तर के अन्य सभी कार्यरत विभाग के प्रधान को अपने स्तर अपने अधीनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मी को सिटीजन फीडबैक दिलाने के लिए सहयोग करने हेतु पत्र दिया गया है। ताकि कुंडहित प्रखंड का फीडबैक की संख्या बढ़ाया जा सके एवं लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके।
इस बैठक में BPM JSLPS कुंडहित, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुंडहित,प्रखंड समन्वयक ISA,प्रखंड के कुंडहित, खाजुरी, गड़जोड़ी, नगरी के मुखिया एवं विभिन्न पंचायत के करीब 75 की संख्या में सक्रिय जल सहिया, जल सहिया तथा कई सखी मंडल के महिला आदि मौजूद रही।

