राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित मो0 जमाले राजा के अध्यक्षता में प्रखंड सह अंचल सभागार कुंडहित में प्रखंड स्तरीय जल सहियाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड वॉश कोऑर्डिनेटर कुंडहित के मो0 रफिक हुसैन के द्वारा सभी जल सहियाओं को मोबाइल SBMSSG 2025 को प्रेक्टिस कराकर प्रशिक्षण दिया गया। उसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा अपने से SBMSSG 2025 का एप्प के माध्यम से फीडबैक देकर सभी जल सहिया को अपने अपने ग्राम में प्रत्येक दिन कम से कम 100 करके ग्रामीणों से फीडबैक दिलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही ग्राम स्तर पर योग्य लाभुकों का स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत शौचालय का ऑनलाइन हेतु दो दिनों के अंदर लाभुकों का आधार एवं पासबुक का जेरॉक्स जल सहियाओं को जमा करने हेतु निर्देश दिए। ताकि ग्राम में विभागीय निर्देशानुसार कोई भी योग्य लाभुक शौचालय के लाभ से वंचित न रह पाए।साथ ही अभी बरसात का मौसम को देखते हुए ग्राम स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम को आगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, ग्राम के सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थानों की साफ सफाई कार्यक्रम चलाने,स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत निर्मित शौचालयों की उपयोग पर विशेष जागरूकता चलाने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित स्ट्रक्चर को उपयोग कराने हेतु ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की प्रत्येक माह एक बार बैठक करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में ग्राम के सहायक शिक्षक, सेविका, स्वास्थ्य सहिया, JSLPS के सखी मंडल महिलाओं एवं ग्रामीणों का सहयोग लेने हेतु जल सहियाओं को निर्देश दिया गया। जिसका विभागीय निर्देशानुसार संबंधित विभाग के पदाधिकारी को सहयोग हेतु पत्र दिया गया है।ग्राम स्तर पर एकल उपयोग पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कचरा को संग्रह कर साप्ताहिक रूप से सिग्रिगेशन शेड में रखवाने का व्यवस्था करने का सभी पंचायत के जल सहियाओं निर्देश दिया गया। ताकि समाज में स्वच्छता का पैमाना अच्छा बना रहे।इस कार्यक्रम प्रखंड स्तर के जल सहियाओं के साथ साथ प्रखंड वॉश कोडिनेटर मो0 रफिक हुसैन एवं प्रखंड समन्वयक ISA BC आशीष गोप मौजूद रहे।

