Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग, केरला समाजम मॉडल स्कूल के रवैये पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उठाये गंभीर सवाल, व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोलमुरी में ट्रैफिक जाम से प्रतिदिन जूझ रहे लोग, केरला समाजम मॉडल स्कूल के रवैये पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उठाये गंभीर सवाल, व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल के समीप प्रतिदिन सुबह स्कूल शुरू होने और दोपहर में छुट्टी के समय भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। स्कूल के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों के साथ आस-पास की कॉलोनियों जैसे रिफ्यूजी कॉलोनी, टूइलाडूंगरी, एनएमएल कॉलोनी और जीएफ फ्लैट्स के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्रैफिक की सुचारू व्यवस्था के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। केवल एक सुरक्षा गार्ड को तैनात कर खानापूर्ति की जा रही है, जो भीड़ और यातायात नियंत्रण में पूरी तरह असमर्थ है।

    इस गंभीर समस्या को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन के रवैये और मनमानी पर सवाल उठाते हुए कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्कूल द्वारा जल्द प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था नहीं की जाती है तो स्थानीय जनता को साथ लेकर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन का केवल आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना उचित नहीं है, आम लोगों और स्कूली बच्चों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना भी स्कूल प्रबंधन की ही जिम्मेदारी है।

    वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर भी उठाया है। कई लोगों ने उसमें कॉमेंट्स कर मामले को गंभीर बताया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुड़ाबेड़िया में दो पक्षों में मारपीट, सनातन गोप गंभीर घायल
    Next Article बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में जल सहियाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.