Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हूल क्रांति दिवस पर वीर शहीदों को भाजपा नेता बीरेन्द्र मंडल ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    हूल क्रांति दिवस पर वीर शहीदों को भाजपा नेता बीरेन्द्र मंडल ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हूल क्रांति दिवस पर वीर शहीदों को भाजपा नेता बीरेन्द्र मंडल ने किया श्रद्धांजलि अर्पित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा, 30 जून:
    हूल क्रांति दिवस के अवसर पर जामताड़ा स्थित गांधी मैदान के समीप सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा नगर इकाई की ओर से पुष्प माला अर्पित कर नमन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल उपस्थित हुए।

    कार्यक्रम की शुरुआत वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो समेत सभी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने इन अमर बलिदानियों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

    मुख्य अतिथि विरेंद्र मंडल ने कहा,
    “1855 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सिदो-कान्हू के नेतृत्व में शुरू हुई हूल क्रांति भारत की पहली आदिवासी जनक्रांति थी। यह दिन न केवल हमारी आज़ादी की जड़ों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है, बल्कि हमें एकजुट होकर उनके आदर्शों पर चलने की भी सीख देता है।”

    उन्होंने सभी लोगों से इन वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए सामाजिक समरसता, अधिकार और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।सिदो-कान्हू के नेतृत्व में संथाल आदिवासियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ 30 जून 1855 को हूल क्रांति का आगाज किया था। यह क्रांति आजादी की पहली लड़ाई मानी जाती है।

    कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में ‘जय झारखंड’ और ‘जय भारत’ के नारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया।मौके पर मुख्य रूप से जामताड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष गौर बाउरी,सुनील बाउरी,रंजीत राणा,नागेश्वर मंडल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहूल दिवस के अवसर उपायुक्त रवि आनंद सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने गांधी मैदान स्थित सिदो कान्हो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धासुमन अर्पित
    Next Article संत माइकल एंग्लो विद्यालय, कुंडहित में हूल दिवस पर बच्चों ने वीर क्रांतिकारियों का रूप धर किया शहीदों को नमन

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.