उपायुक्त के निदेशानुसार मादक पदार्थों के निषेध थीम पर कल रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का होगा आयोजन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निदेशानुसार
मादक पदार्थों के निषेध थीम पर कल दिनांक 26.06.2025 को पूर्वाह्न 07:00 बजे रानीसती मंदिर से गाँधी मैदान, जामताड़ा तक जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उक्त मैराथन दौड़ के आयोजन को लेकर आज दिनांक 25.06.2025 को _*उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने*_ जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, जामताड़ा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया। वहीं उन्होंने अन्य संबंधित अधिकारियों से पत्राचार करते हुए उक्त मैराथन दौड़ में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं अभियान को सफल बनाने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया।
