Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई।
    जिला अध्यक्ष तैयारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी, प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आह्वान पर जमशेदपुर के साकची में *जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली* का आयोजन दिनांक 25 मई 2025 को अपराह्न 3:30 बजे से होगा है। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेतागण रैली को संबोधित करेंगे।
    प्रखण्ड क्षेत्र, मण्डल क्षेत्र, पंचायत क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सभी कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं आम जनता, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाए।
    हमारे राष्ट्रीय नेता, प्रदेश नेता, मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेता हमारे भारतीय संविधान को बचाने के लिए बात रखेंगे।
    बैठक प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, इंटक नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, प्रखण्ड संगठन प्रभारी ने रैली को सफल बनाने का प्रण लिया।
    बैठक में रैली के सूचना प्रसारण हेतू बैनर, पोस्टर, होडिंग प्रखण्ड स्तर, मण्डल स्तर पर लगाया जाए। प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी घर-घर संपर्क अभियान चलाकर निमंत्रण देंगे। रैली में हर समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
    रैली को सफल बनाने में अग्रणी संगठन विभाग के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी से जोड़ा गया है।
    बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ने किया।
    बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला इंटक देविका सिंह, महेंद्र मिश्रा, रामलाल प्रसाद पासवान, ब्रजेन्द्र तिवारी, बिजय यादव, खगेनचन्द्र महतो, गुलाम सरबर, कमलेश कुमार पाण्डेय, के. के. शुक्ला, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, संजय घोष, राजेश कुमार, इरसाद हैदर, प्रखण्ड संगठन प्रभारी शशी कुमार सिन्हा, शफीअहमद खान, इंतिखाब वास्ती, ज्योति मिश्र, अजय मंडल, मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र, राजनारायण यादव, विनोद यादव, नारायण डे, सुनीता ओझा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, अंसार खान, सुखदेव सिंह मल्ली, परविंदर सिंह सोहल, मो सगीर, युवा अध्यक्ष नीरज सिंह, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, अमित श्रीवास्तव, जसवीर सिंह, इंदुभुषण यादव, इंदु देवी, चन्द्रवती देवी, रामदास मेहता, राजकिशोर प्रसाद, संजय तिवारी, उदय कुमार सिंह, गुरूपदो गोराई, अशोक शर्मा, सतीश कुमार, सुरज मुण्डा, रंजीत झा, कुरान खान, हरिहर प्रसाद, अखिलेश यादव, ओम प्रकाश सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनराइज हॉस्पिटल गोड्डा ने माड़ो कुरमा को हराकर जीता खिताब
    Next Article जदयू के संगठन विस्तार हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.