Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18 वर्षीय युवक परवान अंसारी लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹10,000 से ₹15,000 का इनाम मां की हालत बेहद खराब, रो-रोकर बेहाल
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    18 वर्षीय युवक परवान अंसारी लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹10,000 से ₹15,000 का इनाम मां की हालत बेहद खराब, रो-रोकर बेहाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    18 वर्षीय युवक परवान अंसारी लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा ₹10,000 से ₹15,000 का इनाम
    मां की हालत बेहद खराब, रो-रोकर बेहाल

    राष्ट्र संवाद सं

    कर्माटांड (जामताड़ा)। थाना क्षेत्र के सिताकटा गांव निवासी यूनुस अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र परवान अंसारी शनिवार की सुबह करीब 6 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। जब वह घर से निकला था, उस वक्त उसने सफेद टी-शर्ट और काली पैंट (टोज़ार) पहन रखी थी। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट है। परिजनों को सुबह 7 बजे उसकी गुमशुदगी की जानकारी मिली।

    गुमशुदा युवक की माता सबीला खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक, मां ऐसे बिलख रही हैं जैसे किसी की मौत हो गई हो। जमीन पर गिर-गिरकर छाती पीटती हुई मां की हालत देखकर कोई भी भावुक हो जाए। पूरा परिवार सदमे में है और ग्रामीण भी इस दुख की घड़ी में साथ खड़े हैं।

    परवान अंसारी के पिता यूनुस अंसारी बाहर किसी होटल में काम करते हैं। वे घर से दूर रहकर परिवार के लिए मेहनत करते हैं, और अब इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

    परिजनों ने गुमशुदगी की जानकारी कर्माटांड थाना में दी है। परवान के साथ अक्सर रहने वाले युवकों में सागर कुमार मंडल (निवासी – हेट, कर्माटांड) और अरमान अंसारी (निवासी – बस्ती, कर्माटांड) का नाम सामने आया है।

    परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर युवक को ढूंढ निकालने वाले को ₹10,000 से ₹15,000 तक का इनाम देने की घोषणा की है।

    यदि किसी को भी परवान अंसारी के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क करें:

    संपर्क सूत्र:
    +91 9801604497
    +91 8252606376
    +91 9113345857

    आपकी एक छोटी-सी मदद इस टूट चुके परिवार के लिए उम्मीद की एक किरण बन सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से
    Next Article आदिवासी समाज दलमा में आज सेंदरा पर्व मनाएगा,डीएफओ और रेंजरों को भी शिकार रोकने के लिए तैनात

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.