Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संथाली फ़िल्म ‘किसांड बोंगा’ का निर्माण कार्य पूर्ण, जल्द होगा रिलीज- जागरण मुर्मू
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    संथाली फ़िल्म ‘किसांड बोंगा’ का निर्माण कार्य पूर्ण, जल्द होगा रिलीज- जागरण मुर्मू

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संथाली फ़िल्म ‘किसांड बोंगा’ का निर्माण कार्य पूर्ण, जल्द होगा रिलीज- जागरण मुर्मू
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।आदिम खेलोण्ड आखड़ा के बैनर तले निर्माण किया जा रहा संथाली फिल्म ‘किसांड़ बोंगा’ का पोस्ट प्रोडक्शन लगभग पूरा कर लिया गया है। जल्द ही यह फ़िल्म रिलीज होगी। इसके रिलीज किए जाने तथा ट्रेलर व पोस्टर निर्माण को लेकर कलाकारों के साथ फ़िल्म निर्देशक जागरण मुर्मू ने गम्हरिया के रांगामाटिया में बैठक आहूत की गई। इस मौके पर फिल्म के लेखक सह निर्देशक जागरण मुर्मू ने बताया कि यह फिल्म पुराने जमाने के ग्रामीण जीवन पर आधारित है, जो कृषि और लोक कथाओं से प्रेरित एक मनोरंजन से भरपूर कहानी प्रस्तुत करती है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर वर्ष भर चली है। अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बहुत जल्द इसका पोस्टर और ट्रेलर दर्शकों के लिए रिलीज किया जाएगा। फिल्म के संपादक बोसेन मार्डी ने कहा कि शूटिंग और संपादन के दौरान नई तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे फिल्म में ताजगी और रोचकता का समावेश होगा जो आज के युवा वर्ग को भी खूब पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में नए चेहरों को मौका दिया गया है जिसमें मुख्य किरदार में सावन हांसदा और मोनिका मुर्मू हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट अभिनय के साथ कहानी को जीवंत किया है। इसमें थिएटर आर्टिस्ट मनसा मुर्मू का भी एक महत्वपूर्ण रोल है तथा सेट डिजाइनर के रूप में भी उन्होंने अपना योगदान दिया है। बताया कि यह फिल्म संताली सिनेमा में एक नया आयाम स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूरेनियम कामगार यूनियन का हुआ पुनर्गठन, यूनियन के नए महामंत्री बने तूरामडीह यूनिट से भरत चंद्र किस्कू
    Next Article हेडलाइंस

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.