Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंदगांव प्रखंड के पिछड़ेपन को करेंगे दूर: जोबा माझी
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बंदगांव प्रखंड के पिछड़ेपन को करेंगे दूर: जोबा माझी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बंदगांव प्रखंड के पिछड़ेपन को करेंगे दूर: जोबा माझी

    -सिंदूरीबेड़ा में सांसद और विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर
    सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने रविवार को मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंदगांव प्रखंड क्षेत्र में लगभग दो किमी बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। यह सड़क बंदगांव प्रखंड के सिंदूरीबेड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम सियांकेल के चुटिया टोली से लतर टोला तक जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से बनेगी। इसके अलावा एक हजार फीट नाली का भी निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे सांसद और विधायक का ग्रामीणों ने फूल माला एवं पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया। शिलान्यास के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा बंदगांव प्रखंड विकास के मामले में पिछड़ा जरूर है, लेकिन यहां के पिछड़ेपन को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी कि यहां दो नये पुल का निर्माण कराया जाएगा, इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही डिग्री कॉलेज का भी निर्माण किया जाएगा ताकि यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना नहीं पड़े। विधायक जगत माझी ने कहा विधायक निर्वाचित होने के बाद कई बार क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। जब भी यहां आना हुआ है यहां के विकास के लिए कुछ न कुछ दिए हैं। विधायक ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा आपकी जो भी समस्या हो उससे अवगत कराते रहे, ताकि समय पर उसका निदान किया जा सके। मौके पर ग्रामीणों ने सांसद और विधायक को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। शिलान्यास के मौके पर सिंदूरीबेड़ा पंचायत की मुखिया सीमा चांपिया, सहायक अभियंता अमर रवि दास, राजेंद्र चम्पिया, सियाकेल के मुंडा अमोस लोमगा, कुलडा के मुंडा निर्मल हापतगाड़ा, मोजेस लोमगा, जवान बोदरा, पीटर बोदरा, ज्योतिष बोदरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंडी लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बैठक में जिले के झारखंड- आंदोलनकारी के साथ कई बड़े दिग्गज नेताओं ने पार्टी का दामन थामा
    Next Article यूरेनियम कामगार यूनियन का हुआ पुनर्गठन, यूनियन के नए महामंत्री बने तूरामडीह यूनिट से भरत चंद्र किस्कू

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.