Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा में भीषण आग से तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक
    Breaking News झारखंड संथाल परगना

    गोड्डा में भीषण आग से तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोड्डा में भीषण आग से तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

    संवादाता – ए बी सिद्दीकी

    झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के चांदसर गांव में 25 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन मजदूर परिवारों के फूस के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों में श्याम सिंह, मनोज राय और नेमानी राय शामिल हैं, जो मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे। आग लगने से इनके घरों में रखा खाने का अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया। अचानक लगी आग से गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मोटर पंप और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण घरों को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस और अंचलाधिकारी खगेन महतो मौके पर पहुंचे। अंचलाधिकारी खगेन महतो के अनुसार, आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आसपास कूड़ा जलाने से उड़कर आई चिंगारी ने फूस के घरों में आग पकड़ ली होगी। चूंकि ये मकान पूरी तरह से फूस के बने थे, इसलिए आग तेजी से फैल गई और घरों को जलाकर राख कर दिया। घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की। अंचलाधिकारी खगेन महतो ने बताया कि पीड़ित परिवारों को 8 कंबल और स्थानीय डीलर के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराया गया है। साथ ही, प्रशासन ने सरकारी मुआवजे का आश्वासन दिया है। आग में सबकुछ गंवाने के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से अतिरिक्त सहायता और पुनर्वास की मांग की है। गांव के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि आग से प्रभावित मजदूर परिवारों को जल्द से जल्द पक्का मकान और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वा जयंती कदमा में 30 मार्च को, जादूगोड़ा से भारी संख्या ने लेगे भाग, बैठक में हुआ फैसला
    Next Article डीसी ने मसलिया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

    Related Posts

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    September 11, 2026

    SIR-2026: डीसी ने दावा-आपत्ति सुनवाई व होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा

    September 11, 2026

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर हादसे में 26 वर्षीय ठेका कर्मी की मौत, जांच शुरू

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    SIR-2026: डीसी ने दावा-आपत्ति सुनवाई व होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर हादसे में 26 वर्षीय ठेका कर्मी की मौत, जांच शुरू

    501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शनि देव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा शुरू

    झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

    दलमा में सवाल सिर्फ रिजॉर्ट का नहीं, जवाबदेही का भी

    टाटा पावर और TATA.ev ने 10 मेगा चार्जिंग हबों पर दर्ज किए 70 हजार से अधिक चार्जिंग सेशन

    मोदी ने ब्रिक्स से व्यापार बाधाएं हटाने और सुरक्षित समुद्री मार्ग सुनिश्चित करने का किया आह्वान

    गंगा के विकराल रूप से बेगूसराय-मुंगेर के कई गांवों में दहशत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.