Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस्तीवासियों को अतिक्रमणकारी बोलकर, अपमानित करने के विरोध मे जेम्को चौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बस्तीवासियों को अतिक्रमणकारी बोलकर, अपमानित करने के विरोध मे जेम्को चौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बस्तीवासियों को अतिक्रमणकारी बोलकर,
    अपमानित करने के विरोध मे जेम्को चौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बस्ती वासीयों को अतिक्रमण कारी बोल के अपमानित कर रहे है ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्री। — राकेश सिंह
    भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री राकेश सिंह ने बयान जारी कर कहा
    हेमंत सरकार और उनके मंत्रियों द्वारा बस्तीवासियों को अतिक्रमणकारी कहकर अपमानित करना कदापि उचित नहीं है। यदि वे इस समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें अपमानजनक भाषा के प्रयोग करने का भी बिल्कुल अधिकार नहीं है। सरकार का कर्तव्य है कि वह जनता के हित में काम करे, न कि उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाए।
    झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस तथा राजद के सरकार में सम्मिलित मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमशेदपुर की बस्तियों में लगभग 60 से 70 साल से रहते आ रहे , अपनी जीवन के मेहनत की कमाई से इन जमीनों को खरीद कर अपना आशियाना बनाए हुए,ये लोग अतिक्रमणकारी कैसे दिख रहे यह तो समझ से परे है….
    माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू जी ने जब विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया है, तो संबंधित विभाग को भी इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए। जबकि विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम और कांग्रेस के नेता, विशेष रूप से प्रदेश के मुखिया हेमंत सोरेन जी की पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन जी ने स्वयं बस्तीवासियों से सरकार बनने के बाद मालिकाना हक देने का वादा किया था। अब सरकार को अपने वादों को निभाकर जनता को उनका अधिकार देना चाहिए।। आज के पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व बर्मा माइंस मंडल अध्यक्ष श्री सुरज सिंह, राकेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव,शशि रंजन दयाल ,राकेश चौधरी,जोगिंदर सिंह सोनू,मोहन दास,छोटू पांडे,आंनद कुवर,मिलन कुमार, मनोज शर्मा, श्रीमती कैलाशपति मिश्रा,अष्टमी प्रमाणिक,शांति देवी, सीमा देवी, आशा प्रमाणिक,शोभा देवी, प्रीति देवी सहित तमाम सदस्य गण।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में कचरा निस्तारण स्थल की मांग को विधानसभा में उठाए जाने पर विधायक संजीव सरदार को सम्मानित किया गया
    Next Article सरयू राय ने वितरित किया 200 पेंशन प्रमाण पत्र

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.