Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी
    Breaking News Headlines अपराध जामताड़ा झारखंड

    गोड्डा में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोड्डा में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

    संवाददाता – ए. बी. सिद्दीकी

    गोड्डा: जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र में एक युवक पर तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना बिरनियां मोहनगाय संथाली टोला के बुडबा बांध के पास घटी घायल युवक की पहचान बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव निवासी आलोक कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कपिल देव पासवान के पुत्र हैं। हमले में आलोक के दाहिने हाथ में गहरी चोट आई है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। आलोक कुमार महागामा से पेंटिंग का काम कर घर लौट रहे थे, तभी बुडबा बांध के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक पीड़ित की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आवेदन मिलेगा, प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर रुपये से भरा हुआ बैंग लेकर फरार, पेट्रोल पंप कर्मी की सदर अस्पताल जामताड़ा में मौत
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं सुनिश्चित रोजगार योजना का शुभारंभ

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.