Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी व एसपी ने गम्हरिया थाना से रिमोट दबाकर किया टाटा-कांड्रा मार्ग पर लगाए गए ट्रैफिक लाइट सिग्नल का उदघाटन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    डीसी व एसपी ने गम्हरिया थाना से रिमोट दबाकर किया टाटा-कांड्रा मार्ग पर लगाए गए ट्रैफिक लाइट सिग्नल का उदघाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीसी व एसपी ने गम्हरिया थाना से रिमोट दबाकर किया टाटा-कांड्रा मार्ग पर लगाए गए ट्रैफिक लाइट सिग्नल का उदघाटन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।
    टाटा-कांड्रा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जेडएफ कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम इंडिया लिमिटेड कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत ट्रैफिक लाइट सिग्नल लगाया गया है। इस दौरान कांड्रा टॉल रोड से आदित्यपुर तक कुल 9 जगहों पर ट्रैफिक लाइट सिगनल लगाया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने गम्हरिया थाना परिसर में रिमोट दबाकर किया। इससे पूर्व कंपनी के अधिकारियों द्वारा ट्रैफिक लाइट सिग्नल जिला प्रशासन को सुपुर्द किया गया। इस मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि टाटा कांड्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन के प्रयास से ट्रैफिक लाइट सिग्नल स्थापित किया गया है। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, रोड सेफ्टी का निर्देश एवं गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सिविल सोसायटी के आदित्यपुर, ग़म्हरिया के सदस्यों के साथ भी वार्ता हुई है। उनसे फीडबैग लेकर नियमों को बेहतर बनाया जा रहा है। उनका जो फीडबैग मिला है, उसपर भी जिला प्रशासन की ओर से अमल किया जाएगा। डीसी ने कहा कि किस प्रकार ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके इस पर विचार किया जा रहा है। एसपी मुकेश लूणायत ने कहा कि सीएसआर के तहत ग़म्हरिया से आदित्यपुर तक कुल 9 स्थानों पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल का विधिवत उदघाटन किया गया है। इससे अब दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी। उन्होंने जिलेवासियों से ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करने की अपील की। उन्होंने सीएसआर मद से ट्रैफिक लाइट अधिष्ठापित करने वाली औद्योगिक क्षेत्र की जेड एफ कमर्शियल कंपनी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी, परिवहन पदाधिकारी, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, ट्राफिक थाना प्रभारी, कम्पनी के अधिकारी दिलीप कुमार दास, राघव तिवारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article23 मार्च को शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली यात्रा देश की भव्यतम यात्राओं में से एक: अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article टाटा स्टील कलिंगानगर के स्टील मेल्टिंग शॉप में एक दुर्घटना नौ लोग घायल

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.