Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री इरफान और सुदिव्य आपस में भिड़े
    Breaking News जामताड़ा झारखंड रांची संथाल परगना

    मंत्री इरफान और सुदिव्य आपस में भिड़े

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री इरफान और सुदिव्य आपस में भिड़े

    रांची : झारखंड सरकार के दो मंत्री इरफान अंसारी और सुदिव्य सोनू आज विधानसभा सत्र के दौरान आपस में ही भिड़ गए. इस बीच सदन का माहौल पूरी तरह से गरमा गया था. हुआ यूं था कि कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से सवाल पूछा था. इसी सवाल पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के जवाब देते हुए कहा कि वे बहुत जानकार हो गये हैं. यही कारण है कि बात-बात पर फुदकने लगते हैं. बयान का कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव समर्थन किया और कहा कि वे संसदीय कार्य की जिम्मेवारी निभा रहे हैं.

    गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज का मुद्दा उठाया
    विधायक प्रदीप यादव ने गोड़्डा में नर्सिंग कॉलेज का मुद्दा उठाया था. इसका जवाब मंत्री इरफान अंसारी ने दिया और कहा कि पांच बार विधायक बनने के बाद भी नर्सिंग कॉलेज नहीं बनवा सकें. जवाब में प्रदीप यादव ने कहा कि सवाल ठीक से पढ़िए. गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज बनकर तैयार है. सवाल पूछा कि वहां पढ़ाई कब से शुरू होगी. कॉलेज कब बना है बताने का काम करें.

    उल्टे में मांग लिया प्रदीप यादव से जवाब
    प्रदीप यादव के सवालों का जवाब इरफान अंसारी तो नहीं दे सकें. उल्टे में उन्हीं से सवाल कर दिया कि आप ही बता दें कि कॉलेज कबन बना था. इस बीच मंत्री सुदिव्य सोनू ने कह दिया कि विषयों पर कटाक्ष करना सही नहीं है. सदन की मर्यादा का ध्यान रखा जाए. सुदिव्य की बात सुनकर मंत्री इरफान उनसे भिड़ गए. कहा कि यह मामला मेरे और प्रदीप यादव के बीच का है. लगता है कि मंत्री जी बहुत जानकार हो गये हैं. इसपर मंत्री सुदिव्य ने कहा कि यह सदन किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article झारखंड विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में और हेमंत सोरेन की उपस्थिति में*****

    Related Posts

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    November 1, 2026

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    November 1, 2026

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदहाल सड़क से बेहाल ग्रामीण, पांच किमी का सफर तय करने में लग रहे 20 मिनट

    चांडिल में अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

    कुशपुतुल के ग्रामीणों ने ईचागढ़ विधायक को सौंपा ज्ञापन

    चित्रांकन और निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा*l

    मोहनपुर के जंगल में पेड़ से लटकता मिला 20 वर्षीय युवक का शव

    गम्हरिया थाना कांड के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, एसपी को सौंपा ज्ञापन

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

    शताब्दी वर्ष पर जमशेदपुर में भव्य शाखा संगम, 213 शाखाओं के स्वयंसेवक हुए एकत्रित

    सरायकेला में जेएचटीईटी शांतिपूर्ण संपन्न, 16,315 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    भाजपा नेता अनिल सिंह का खुला पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.