Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यावरण संरक्षण के प्रति लाएं जागरूकता – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति लाएं जागरूकता – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति लाएं जागरूकता – उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें उपायुक्त द्वारा जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं यथा नगर निकाय क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम एवं कचरे के उठाव एवं सही से निस्तारण, मेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया। इस दौरान उन्होंने विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को बिंदुवार कई अहम दिशा निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने जिला पर्यावरण प्लान की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को प्राथमिकता देते हुए कहा कि सुरक्षित जीवन शैली, अधिक से अधिक पेड़ पौधों को लगाना जरूरी है, पेड़ पौधे हमारे मित्र समान हैं। उन्होंने कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए अवश्य कदम उठाने को निर्देश दिया। वहीं खनन क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग एवं जान माल नुकसान से बचने हेतु अवश्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन, डोर टू डोर कचरा संकलन हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए गाड़ियों को निश्चित समय पर आवागमन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही वेस्ट सेगरेशन एट सोर्स हेतु भी जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के सही डिस्पोजल हेतु संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। वहीं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का एक दम प्रयोग न करें, इसके स्थान पर वैकल्पिक इको फ्रेंडली वस्तुओं का प्रयोग करें। इसके प्रचार प्रसार हेतु निर्देश दिया। वहीं ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का उन्होंने सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि नो हॉर्न जोन/साइलेंस जोन से संबंधित साइनेज अस्पतालों, विद्यालयों, न्यायालय परिसर आदि स्थलों के बाहर लगाना सुनिश्चित करेंगे।

    वहीं बैठक के दौरान *वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०)* ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए अपने जीवनशैली में बदलाव लाने का अपील किया। वहीं उन्होंने जिले में फारेस्ट एवं ट्री कवर, बायो डायवर्सिटी सर्वे, आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिशन लाईफ जलवायु परिवर्तन के खिलाफ हर कोई अपनी क्षमता के योगदान दे सकता है। उन्होंने पर्यावरण की वर्तमान अवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सभी को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

    *_इस मौके पर_* वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०), सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला परिवहन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री संजय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिलाध्यक्ष ने 2025-26 बजट को जामताड़ा के लोगों के साथ धोखा बताया
    Next Article उपायुक्त ने वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट 2025 परीक्षा के मद्देनजर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.