Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 142 दुकानदारों को बाजार समिति ने किया नोटिस जारी,दुकानों पर बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    142 दुकानदारों को बाजार समिति ने किया नोटिस जारी,दुकानों पर बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 25, 2025Updated:February 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    142 दुकानदारों को बाजार समिति ने किया नोटिस जारी,दुकानों पर बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मानगो हाट के 142 दुकानदारों को बाजार समिति ने एक बार फिर से नोटिस जारी किया है, जिससे दुकानों पर बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा है. मंगलवार को मानगो बाजार सुरक्षा समिति ने इसे लेकर एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 60-70 वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं और उन्हें अतिक्रमणकारी मानना उचित नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि मानगो हाट बाजार के दुकानदारों से किराया लिया जाता है और यह किराया समय-समय पर बढ़ाया गया है। वर्तमान में दुकानदारों द्वारा 1.25 रुपये प्रति वर्ग फुट किराया और अन्य दुकानदारों से 180 रुपये प्रति माह लिया जा रहा है। समिति के अनुसार, किराया नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है, इसलिए उन्हें अतिक्रमणकारी कहे जाने का कोई आधार नहीं है। समिति ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 27 सितंबर 2024 को एक आदेश जारी किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि अतिक्रमणकारी के खिलाफ जबरन कार्रवाई नहीं की जा सकती, बल्कि उचित विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, झारखंड उच्च न्यायालय में भी इस मामले पर पहले फैसले आ चुके हैं, जिसमें दुकानदारों को अतिक्रमणकारी नहीं माना गया था। समिति के अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि दिसंबर 2024 में कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव द्वारा दुकानदारों को एक नोटिस जारी किया गया था, जिसका संतोषजनक जवाब उन्हें समर्पित कर दिया गया था। अब एक बार फिर से एक नोटिस जारी किया गया है, जो दुकानदारों के लिए चिंता का कारण बन गया है। समिति ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि वे इस मामले में वस्तुस्थिति स्पष्ट करें और दुकानदारों के भय को दूर करने के लिए विधिसम्मत निर्देश जारी करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के बामडोल मनसा मंदिर के दुसरे वर्षगांठ पर निकली कलश यात्रा हो रहा है भव्य तैयारी
    Next Article आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.