Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    झारखंड में टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड में टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइंस और विजय II आयरन माइंस ने 31वें माइंस एनवायरनमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन (एमईएमसी) वीक 2023-24 के समापन समारोह में सात पुरस्कार जीते। यह आयोजन भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम), रांची क्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार को रांची में हुआ।

    नोआमुंडी आयरन माइंस को A-1 ग्रुप की खदानों में ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी का विजेता घोषित किया गया।

    इसी तरह, खदान को वनीकरण श्रेणी में भी विजेता चुना गया। इसके अलावा, पर्यावरण निगरानी और प्रचार-प्रसार सहित अन्य श्रेणियों में इसे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

    इसी तरह, विजय II आयरन माइंस को खनिज संरक्षण श्रेणी में विजेता घोषित किया गया। इसे सतत विकास और वेस्ट डंप मैनेजमेंट श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार मिला।

    टाटा स्टील को खदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए लगाए गए स्टॉल डिस्प्ले में द्वितीय पुरस्कार मिला।

    टाटा स्टील के अधिकारियों को ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मुख्य अतिथि पंकज कुलश्रेष्ठ, मुख्य खान नियंत्रक (एमईएस), आईबीएम द्वारा प्रदान किए गए।

    इस आयोजन में राज्य भर की 31 खदानों की भागीदारी रही, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में कुल 75 पुरस्कार प्रदान किए गए।
    इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में सालिल संदीप कुजुर, क्षेत्रीय खान नियंत्रक, रांची क्षेत्र, आईबीएम, शैलेन्द्र कुमार, सीओएम (ईजेड), आईबीएम, नागपुर, अतुल कुमार भटनागर, जेनरल मैनेजर(ओएमक्यू), टाटा स्टील, आशुतोष तिवारी, उप कार्यकारी निदेशक, डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड, बिजेश कुमार झा, अध्यक्ष, हिंडाल्को, अवनीश कुमार, चीफ, माइन प्लानिंग, नोआमुंडी आयरन माइंस, राजीव कुमार, चीफ, विजय II आयरन माइंस सहित विभिन्न खदानों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    टाटा स्टील सतत खनन सुनिश्चित करने के लिए दुनियाभर में अपने संचालन के माध्यम से प्रतिबद्ध है। उच्चतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रमाणित कंपनी उन्नत तकनीकों के जरिए रॉ मटेरियल की दक्षता और संरक्षण सुनिश्चित करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीसी एकादश ने दोस्ताना मैच 22 रन से जीता
    Next Article स्वर्गीय मदन मोहन सिंह और स्वर्गीय सचिदानंद राय के समान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम से नई धुरी: बीजिंग-इस्लामाबाद बेचैन, भारत का उदय

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.