Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसुविधा प्रतिनिधियों को सरयू राय का मंत्र: संपर्क, समस्या और समाधान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जनसुविधा प्रतिनिधियों को सरयू राय का मंत्र: संपर्क, समस्या और समाधान

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2025Updated:February 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसुविधा प्रतिनिधियों को सरयू राय का मंत्र: संपर्क, समस्या और समाधान

    हर रोज एक घंटा क्षेत्र में दें जनसुविधा प्रतिनिधि

    अधिक से अधिक नवयुवकों और नवयुवतियों को जनसुविधा समितियों से जोड़ें

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने जनसुविधा प्रतिनिधियों को “संपर्क, समस्या और समाधान” का मंत्र दिया है. श्री राय ने उन्हें निर्देश दिया कि वे प्रत्येक दिन कम से कम एक घंटा का समय क्षेत्र में संपर्क के लिए दें, समस्या की पहचान करें और समाधान का प्रयास करने के लिए प्रशासन और नगरपालिका पर दबाव बनाएं.

    यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने जनसुविधा समितियों को यह निर्देश भी दिया है कि अपने क्षेत्र की सीमा में अधिक से अधिक नवयुवकों और नवयुवतियों को जनसुविधा समितियों से जोड़ें तथा सभी को विधायक कार्यालय का ह्वाट्सएप नम्बर और टॉल फ्री नम्बर दें ताकि वे अपने इलाके की समस्याओं के बारे में हम तक शिकायत पहुंचा सकें.

    श्री राय के अनुसार, वास्तव में जमशेदपुर का प्रत्येक व्यक्ति अपने आपको अपने अपने इलाक़ा का जनसुविधा प्रतिनिधि समझे और जनसुविधा समिति से जुड़ें ताकि हम सब मिलकर समस्याओं का समाधान में अपनी भूमिका निभाएं और संपर्क, समस्या, समाधान का हिस्सा बनें.

    श्री राय ने कहा कि उनके पास मानगो से मानगो पेयजल परियोजना परिचालन के बारे में और जमशेदपुर की बस्तियों के बाशिंदों से टीएसयुआईएल की पेयजल परियोजना से पेयजल आपूर्ति के संबंध में रोज़ाना शिकायतें मिल रही हैं. ये शिकायतें काफ़ी गंभीर हैं. मानगो की शिकायतें परियोजना परिचालन में विभागीय सुस्ती एवं लापरवाही के कारण हैं. बालीगुमा इलाक़े में 25 लाख रूपये एनएचआई को नहीं देने के कारण कठिनाई हो रही है जबकि इसके लिए सरकार ने आवंटन दिया हुआ है.
    टीएसयुआईएल बस्तीवासियों से बड़ी राशि कनेक्शन चार्ज मांग रहा है. इनके कर्मी मनमाना राशि गरीब बस्तीवासियों से मांग रहे हैं और नहीं देने पर पेयजल का अवैध कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने स्वयं ऐसी शिकायतें टीएसयुआईएल के अधिकारियों तक पहुंचाई है, पर इसका फलाफल नहीं निकल रहा है.

    श्री राय ने स्पष्ट किया कि टीएसयुआईएल पेयजल कनेक्शन चार्ज के रूप में बस्तीवासियों से व्यवहारिक राशि ले, फ़ाइन नहीं ले तो सभी बस्तीवाले कनेक्शन शुल्क देने के लिए तैयार हैं. एक भी पेयजल कनेक्शन नहीं कटेगा यह टीएसयुआईएल को सुनिश्चित करना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग में भावविभोर हुए श्रोता
    Next Article डीसी एकादश ने दोस्ताना मैच 22 रन से जीता

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.