Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा, 15 फरवरी: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं एवं संबंधित मुद्दों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राजस्व, भू-अर्जन, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, खनन, निबंधन, उद्योग, पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा तथा नगर निकाय से जुड़े विषयों की क्रमवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के मद्देनजर सभी विभाग अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी चापाकलों और अन्य जलस्रोतों को दुरुस्त रखने के आदेश दिए। कृषि क्षेत्र में चल रही कृषक पाठशाला की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इस योजना का प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत किया जाए और जनसेवकों से केवल कृषि संबंधी कार्य ही करवाए जाएं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, अतः सभी योग्य लाभुकों को इसका लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी अद्यतन प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं और विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में कोई कोताही न करें। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री सत्यप्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सिलकर, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती रितु रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के बिरगांव में अब भी लोग नाव से सफर करने को मजबूर, 2022 की दर्दनाक घटना के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा
    Next Article पशुपालन विभाग द्वारा कार्यशाला आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को किया गया जागरूक

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.