Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल बरामद
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल बरामद

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक जयंत तिर्की के नेतृत्व में अवर निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, प्रकाश सेठ सहायक अवर निरीक्षक स्टेनली हेंब्रम और अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के साउलापुर, उदयपुर के पास स्थित तालाब के नजदीक साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की। इस छापेमारी में एक साइबर अपराधी चंद्रदेव मंडल को फर्जी सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया।
    साइबर थाना के डीएसपी चंद्रशेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ साइबर अपराध थाना कांड संख्या 12/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
    उन्होंने बताया कि यह आरोपी लोगों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उनके मोबाइल में एपीके फाइल भेजता था। फाइल डाउनलोड कराकर वह क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी प्राप्त करता था। यह अपराधी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सक्रिय था। पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधों को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में और भी अपराधियों को पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो होंगे शामिल,दी मंजूरी
    Next Article मस्जिद निर्माण में सहयोग की अपील, 16 फरवरी को होगी छत की ढलाई

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.