Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा कुल 5385 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा कुल 5385 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा कुल 5385 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई

    आज दिनांक 14.06.2023 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने छात्रवृति का लाभ पाने वाले विद्यार्थियों की स्क्रूटनी के बारे में जानकारी ली। जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत, जामताड़ा द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभ हेतु अनुसूचित जनजाति, जाति एवं पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले वैसे विद्यार्थी जिन्होंने दसवीं कक्षा या उच्चतर परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो, के द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ई कल्याण पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन प्रपत्र के आलोक में सूचना भरा जाता है। जिले में कुल 21 शैक्षणिक संस्थान हैं, जिसमें 18 संस्थानों/महाविद्यालयों के द्वारा दिनांक 12.06.2023 तक कुल 5385 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसका भौतिक जांच प्रतिवेदन संबंधित विद्यालय से प्राप्त है साथ ही सभी संस्थानों की भौतिक जांच जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा की गई है।

    *5385 छात्र छात्राओं के छात्रवृति हेतु सर्वसम्मति से दी गई स्वीकृति*

    वहीं बैठक में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा कुल 5385 छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2022-23 प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति की राशि भुगतान हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में यदि भुगतान के उपरांत विद्यार्थी अयोग्य पाए जाते हैं, तो संबंधितों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ टाटा मोटर्स, टाटा स्टील एवं टाटा कमिंस के वरीय अधिकारियों ने की बैठक
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में सीपीग्राम्स पोर्टल में लंबित शिकायतों के निष्पादन हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    June 8, 2026

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    June 8, 2026

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.