Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फतेहपुर: झाटी जंगल जमीन पर हो रहा है गैर कानूनी ढंग से तालाब का निर्माण, लोगों में चर्चा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    फतेहपुर: झाटी जंगल जमीन पर हो रहा है गैर कानूनी ढंग से तालाब का निर्माण, लोगों में चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2025Updated:February 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झांटी जंगल जमीन पर हो रहा है, गैर कानूनी ढंग से तालाब का निर्माण, लोगों में चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता रफीक अंसारी फतेहपुर जामताड़ा।
    विभाग का पता नहीं और झांटी जंगल में बन रहा है तालाब। एक ऐसा तालाब का निर्माण किया जा रहा है। इसके बारे में ना तो ग्राम प्रधान को पता है न हीं गांव वालों को। यह योजना किस विभाग से है।कौन बना रहा है। यह भी सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल मामला फतेहपुर प्रखंड के आसनबेड़िया गांव का है। जहां जेसीबी मशीन से तालाब खुदाई का काम चल रहा है। लेकिन वहां योजना पट्ट नहीं लगाया गया है। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी जा रही है। उक्त प्लाट का नंबर 1204 है।सबसे बड़ी बात यह है कि इस योजना के बारे में ग्राम प्रधान तक को नहीं बताया गया है।और तो और झाटी जंगल जमीन का अतिक्रमण कर योजना को जैसे तैसे जल्दबाजी में पूरा करने का कुत्सित प्रयास जारी है। हालांकि वहां ट्रैक्टर और जेसीबी चालक तो थे लेकिन उन लोगों को भी जानकारी नहीं है कि यह योजना किस विभाग से और कौन बनवा रहा है। जब लाभुक उदय मोहली से फोन पर बात की गई तो उसने भी विभाग के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। सिर्फ इतना बताया कि कुंडहित इलाके का सियाररसोली गांव के एक व्यक्ति जिनका नाम हम नहीं जानते हैं इस काम को करवा रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि झाटी जंगल जमीन का अतिक्रमण के साथ नियम कानून को ठेंगा दिखाना आम बात है। आपको बता दें कि जिस जगह ये तालाब का निर्माण हो रहा है इसका प्लॉट नंबर 1204 है। वहीं चर्चा यह है कि जल छाजन विभाग का एक बिचौलिया द्वारा इस काम को जैसे तैसे नियमविरुद्ध कराया जा रहा है। लोगों को गुमराह करने के लिए कभी उसके गुर्गे इस काम को विधायक निधि का काम बताता है तो कभी कल्याण विभाग का। तो कभी जल छाजन का। ऐसे में कहीं ना कहीं यह योजना संदेह के घेरे में भी है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि योजना में कितनी पारदर्शिता बरती जा रही है और किस तरह झाटी जंगल का अतिक्रमण किया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सुबोधन सोरेन ने बताया कि जिस जगह तालाब निर्माण कार्य चल रहा है वो जमाबंदी जगह के साथ-साथ झांटी जंगल का भी हिस्सा है ऐसे में झांटी जंगल का अतिक्रमण करना गलत बात है इस पर जांच होनी चाहिए। इस संबंध में क्षेत्र के राजद नेता मो अनाउल अंसारी ने बताया कि यदि झांटी जंगल का अतिक्रमण हो रहा है और किसी भी प्रकार का सूचना पट नहीं लगाया गया है तो यह कहीं ना कहीं बड़ा भ्रष्टाचार का मामला बनता है इस और अंचल प्रशासन और वन विभाग को मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। मामले को लेकर कुंडहित वन क्षेत्र के रेंजर मैनेजर मिर्धा ने कहा कि झांटी जंगल का अगर अतिक्रमण हो रहा है तो इसकी जांच कर करवाई की जाएगी। खैर अब देखना बाकी होगा कि वन विभाग ऐसे मामले पर क्या कदम उठाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना पूर्व अनुमति के लगे आठ मोबाइल टावर का आवेदन रद्द
    Next Article समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जामताड़ा द्वारा महिला कॉलेज जामताड़ा में आदिवासी छात्रावास मरम्मती कार्य का माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने किया शिलान्यास

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.