Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री “डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में जनता को मिल रहा उनका हक – आप भी आगे आएं-अज़हरुद्दीन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मंत्री “डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में जनता को मिल रहा उनका हक – आप भी आगे आएं-अज़हरुद्दीन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री “डॉ. इरफान अंसारी की अगुवाई में जनता को मिल रहा उनका हक – आप भी आगे आएं-अज़हरुद्दीन

    *”खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी, समाज में आगे बढ़ें – अजहरुद्दीन”*

    *हक के लिए आगे आएं, योजनाओं का लाभ उठाएं – अजहरुद्दीन”*

    *********************

    लोकनीया में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी के प्रतिनिधि के रूप में अजहरुद्दीन जी उपस्थित रहे। उन्होंने दर्शकों के साथ बैठकर रोमांचक मैच का आनंद लिया, जिसमें लोकनीया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांकुडीह को 55 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

    फाइनल मुकाबले के समापन पर अजहरुद्दीन जी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा, “दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में बांकुडीह की टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। फिर भी, मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मैं लोकनीया की टीम को शानदार जीत की बधाई देता हूँ।”

    अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के एक सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज में आगे आएं और अपनी भूमिका को मजबूत करें।

    उन्होंने झारखंड की जनता को याद दिलाया कि राज्य में लगातार दूसरी बार हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, जिससे विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने कहा, “सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक रहना होगा और सक्रिय रूप से आगे आना होगा। यदि किसी को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो, तो वे सीधे संपर्क करें, हर संभव मदद की जाएगी।”

    इस मौके पर स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने जनसुविधा प्रतिनिधियों की नियुक्ति की
    Next Article जामताड़ा जिले में राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान प्रारंभ

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.