Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को टाउन हॉल परिसर, सिदगोड़ा में 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि संजीव कुमार भी उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹5,94,62,291 है, जो नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा वित्तपोषित और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा कार्यान्वित की जाएंगी।

    शिलान्यास किए गए कार्यों में ₹2,18,55,314 की लागत से 12 सड़क परिवहन परियोजनाएं, ₹3,47,36,827 की लागत से 15 नागरिक सुविधा परियोजनाएं, और 15वें वित्त आयोग के तहत ₹28,70,150 की एक परियोजना शामिल हैं।

    इन विकास कार्यों में बिरसानगर जोन नंबर 1, भुइयांडीह के ब्राह्मणटोला, गोलमुरी के मथुरा बागान में सड़कों का निर्माण, बिरसानगर, काशीडीह, बर्मामाइंस और सीतारामडेरा में पेवर्स ब्लॉक का निर्माण, मनीफीट, बिरसानगर जोन नंबर 1 और भुइयांडीह में नालियों का निर्माण, गोलमुरी सामुदायिक भवन में पुस्तकालय हॉल, बागुनहातु और भुइयांडीह में भूखंडों की बाउंड्री वॉल, देवनगर में सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। उनकी प्राथमिकता पूर्वी विधानसभा क्षेत्र को झारखंड का एक मॉडल क्षेत्र बनाना है और वे इस दिशा में वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

    इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री शीतला माता मंदिर में भव्य कलश यात्रा,9 दिवसीय महायज्ञ का होगा शुभारंभ
    Next Article राष्ट्र संवाद HEADLINES

    Related Posts

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    September 6, 2026

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    दुर्गा पूजा मोड़, जादूगोड़ा में 59वें वर्ष पूजा की तैयारी

    महिला अधिकारी की शिकायत से यूसील कॉलोनी में हड़कंप

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    टंडवा बाजार टांड़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा, रुदेश नायक बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.